khabar abhi tak

महाप्रबंधक सहित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेल सौरभ में किया योग अभ्यास

 पमरे मुख्यालय एवं तीनों मंडलों में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जबलपुर. प्रधानमंत्री के द्वारा वर्ष 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई, जिसे सम्पूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसी क्रम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में रेल सौरभ अधिकारी क्लब एवं जबलपुर मण्डल में सतपुड़ा क्लब में किया गया। साथ ही दोनों मण्डलों एवं कारखानों पर भी पूरे जोर शोर से 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया।

  इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें प्रधानमंत्री जी द्वारा सभी को संबोधित करते हुए इस वर्ष योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग या स्वस्थ आयु के लिए योग विषय पर अपने विचारों से मार्गदर्शन दिया। सभी को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग एक वैज्ञानिक, वैश्विक तथा पंथ निरपेक्ष जीवन पद्धति है। योग एक अच्छा व्यायाम है, योग अभ्यास में शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बनाने में हमारे शरीर के अंगों का एक साथ उपयोग होता है, इसके साथ ही उन्होंने सभी को नियमित योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह एवं अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता एकनाथ मोहकर, प्रधान वित्त सलाहकार सुधीर कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता एम. विजय कुमार, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मुकेश, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम.एस. हाशमी, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस डी पाटीदार एवं मण्डल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा सहित सचिव महाप्रबंधक जे पी सिंह और अन्य विभागाध्यक्षों एवं पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा सिंह सहित महिला संगठन की अन्य सदस्यायें तथा रेल अधिकारियों ने योग अभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

इस कार्यक्रम में जबलपुर के योग प्रशिक्षक और सहयोगियों द्वारा योग एवं आसन से होने वाले लाभ तथा उनका महत्व बताते हुए योग अभ्यास कराया गया। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय सहित तीनों मण्डलों एवं दोनों कारखानों के 40 से अधिक स्थानों पर योग दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही पमरे में संचालित रेलवे स्कूलों में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर योग से संबंधित वीडियो क्लिपिंग, ऑडियो अनाउंसमेंट एवं जिंगल द्वारा पैसेंजर एवं कर्मचारियों को योग करने हेतु प्रेरित किया गया है। इस तरह पूरे पश्चिम मध्य रेल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस डी पाटीदार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी/प्रशासन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्मिक विभाग का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak