khabar abhi tak

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन, हुआ आत्मीय स्वागत, देखें वीडियो






जबलपुर
। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम विशेष विमान से जबलपुर डुमना विमानतल पहुंचीं। हवाई अड्डे पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव,मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, राज्य के मंत्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे शहर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। सुरक्षा के ऐसे पुख्ता प्रबंध किए गए हैं कि कहीं भी कोई चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है। पुलिस बल और आला अधिकारी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहकर पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak