khabar abhi tak

नौकरी से निकालने पर चालू विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ा आउटसोर्स कर्मचारी, देने लगा आत्महत्या की धमकी

सतना। सतना के नागौद स्थित हरदुआ में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब नौकरी से निकालने जाने पर आउट सोर्स कर्मचारी अजय वर्मा विद्युत उपकेन्द्र में चालू लाइन पर विद्युत पोल पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। कर्मचारी अजय वर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में की गई कटौती का सभी कर्मचारियों ने विरोध किया था। कार्यपालन अभियंता पल्लव स्वर्णकार द्वारा इस विरोध का बदला लिया जा रहा है।

                                 अजय वर्मा का कहना था कि कई कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया है, जबकि कुछ को दूरस्थ स्थानों पर ट्रांसफर कर दिया है, इसी जिसके विरोध में वह सब-स्टेशन की चालू लाइन पर चढ़ा और अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर जान देने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने चर्चा करते हुए पुलिस की मदद से कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारने तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। करीब एक घंटे तक चला यह घटनाक्रम अधिकारियों की समझाइश के बाद समाप्त हो गया। अजय वर्मा को वापस नौकरी में रखे जाने की बात कही गई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak