khabar abhi tak

जबलपुर : हाईकोर्ट चौराहे पर मेट्रो बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पैरों में पहुंची गंभीर चोट

जबलपुर. हाई कोर्ट चौराहे के पास मंगलवार 16 जून की सुबह एक मेट्रो बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बस चालक ने वाहन नहीं रोका और बस लेकर मौके से फरार हो गया। 

घटना के समय वहां मौजूद एक युवक ने घायल की मदद करते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया तथा पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई में सहयोग किया पुलिस ने मामला दर्ज कर बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाईकोर्ट चौराहे पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है. इसी दौरान एक मेट्रो बस वहां से गुजर रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक उसकी चपेट में आ गया. युवक के पैरों में काफी चोटें पहुंची हैं, उसे अस्पताल ले जाया गया है. वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मेट्रो बस का नंबर पता कर रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak