बताया गया है कि महाराष्ट्र्र के आमगांव और गोंदिया से तीन दोस्त अपने परिवारों के साथ कान्हा घूमने जा रहे थे। वे अलग-अलग वाहनों में सफर कर रहे थे। एक वाहन में आमगांव के बनगांव निवासी व्यवसायी निमेष दमाहे उम्र 42 वर्ष, उनकी पत्नी दुर्गेश्वरी उम्र 32 वर्ष, बच्चे यश उम्र 8वर्ष व रूचि उम्र 5वर्ष सवार थे। बताया गया कि उद्घाटी के पास निमेष का वाहन एक बस को साइड देने के चक्कर में पलट गया। उनके आगे चल रहे दोस्त कमलेश सहारे ने अपनी गाड़ी के साइड मिरर से निमेष की कार को पलटते देखा। उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी और घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन में फंसे निमेष, उनकी पत्नी और बच्चों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश्वरी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमलेश सहारे ने बताया कि दुर्गेश्वरी को गंभीर चोटें लगी थीं, जबकि अन्य लोग सुरक्षित हैं। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। संबंधित घटनास्थल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बालाघाट। बालाघाट-बैहर मार्ग पर उद्घाटी के पास आज दोपहर एक बजे के लगभग एक कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के पति को हाथ में चोटें आई हैं, जबकि उनके बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Tags
balaghat