khabar abhi tak

घर वालों की डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा, मदन महल स्टेशन पर मिला, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा

जबलपुर. मदन महल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को जांच के दौरान प्लेटफार्म नंबर 4 पर एक 9 वर्षीय बालक गुमशुम हालत में बैठा मिला. जिससे जीआरपी कर्मियों ने बड़े प्यार से पूछताछ की तो उसने बताया कि घर वालों ने डांटा था, जिससे वह गुस्से में चला आया। जिस पर रेल पुलिस ने बालक के परिजनों को सूचित करते हुए उन्हें बच्चे को सुपुर्द किया.

जीआरपी के मुताबिक 3 जून बुधवार को स्टेशन चैकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं. 04 पर एक भटका हुआ बालक अभिनेन्द्र विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 09 वर्ष निवासी विन्स कान्वेंट स्कूल महाराजपुर, जबलपुर मिला, जो घर वालों की डांट से नाराज होकर गुस्से में घर में बिना बताये भटकर रेलवे स्टेशन मदनमहल आ गया था, जिसके परिजनों को सूचना दी गई जो भटके हुये बालक के चाचा राजू विश्वकर्मा पिता स्व. रामखिलावन विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी गौमाता चौक पंकज पैलेश होटल राईट टाउन जबलपुर थाना मदनमहल जिला जबलपुर चौकी उपस्थित आये, जो उक्त बालक अभिनेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 09 वर्ष को उसके चाचा राजू विश्वकर्मा के सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुन्दर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत की गई. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत, चौकी प्रभारी सउनि जे.एस. धुर्वे, प्र.आर.225 रत्नेश यादव, आर.315 विमलेश ठाकुर, महिला आर.96 अंजली राजपूत म.आर.449 काजल सिंह, म.आर.42 शकुन्तला तेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak