khabar abhi tak

आरआई 80 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया


जबलपुर।
शहपुरा आरआई अपने घर में मंगलवार को अस्सी हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। यह कार्रवाई लोकायुक्त टीम ने की है। लोकायुक्त का कहना है कि आरआई ने जमीन के सीमांकन के नाम पर एक व्यापारी से रिश्वत की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत होने पर आज उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि व्यापारी रोहित कुमार जैन ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि रोहित कुमार जैन ने अपने व्यापारी मित्रों के साथ मिलकर शहपुरा तहसील के कोलोन गांव में मटर प्लांट डालने के लिए जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन का सीमाकंन कराया जाना था। आवेदन उनके द्वारा शहपुरा तहसील में दिया गया था। लेकिन राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी सीमाकंन के एवज में रिश्वत की डिमांक कर रहे हैं। शिकायत का सत्यापन उपरांत आज रतन कालोनी गोरखपुर स्थित आरआई के घर के सामने से उसे 80 हजार रूपए रिश्वत लेते पकड़ा गया है। 

शिकायतकर्ता रोहित कुमार जैन ने बताया कि सीमांकन आवेदन पर आरआई करण सिंह लोधी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे थे। उनके द्वारा सीमांकन करने पर लेटलतीफी की जा रही थी, जब उनसे मिलकर चर्चा की गई तो उन्होने ने एक लाख रूपए बतौर रिश्वत की डिमांड कर दी। 20 हजार रूपए दिए जाने के बाद भी वो जब नहीं माने तब मजबूरी में लोकायुक्त अधीक्षक को शिकायत दी गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए आज 80 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए आरआई को पकड़ा गया है। ट्रेप दल में निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक राहुल गजभिए एवम् लोकायुक्त का दल मौजूद था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak