khabar abhi tak

WCRMS के मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, इंटक के जिला अध्यक्ष मनोनीत

जबलपुर. वेस्ट सेेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (डबलूसीआरएमएस) के जबलपुर मंडल सचिव डीपी अग्रवाल को मध्य प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर यादव द्वारा जबलपुर जिला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक कौंसिल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।   

वेस्ट सेंटल रेलवे मजदूर संघ के कार्यकर्ता मुकेश दास ने श्री डीपी अग्रवाल को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक कौंसिल का जबलपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत पर हार्दिक बधाई दी है।  इस अवसर पर मुकेश दास के अलावा शरद यादव, बाबी धौलपुरी, भूपत सिंह, मनीष सिंह, अशोक मौर्या, रेवती रमन, संदीप दुबे, संतोष चौरसिया, कृष्णा मांझी, रवि भारती, सोनू कुमार अतीक खान आदि ने कहा है कि श्री अग्रवाल की नियुक्ति से जिले का मजदूर संगठन और प्रभावी होगा और कर्मचारियों के मुद्दों को प्रमुखता से उच्च स्तर पर उठाया जाता रहेगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak