khabar abhi tak

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, 90 पैसे लीटर बढ़े दाम, 5 दिन में दूसरी बार इजाफा

नई दिल्ली. देश में आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर से बढ़ोतरी कर दी गई. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की है. पांच दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई थी. लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पडऩे लगा है. परिवहन खर्च बढऩे से रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढऩे की आशंका जताई जा रही है.

दिल्ली-मुंबई में अब इतनी हुई कीमतें

नई कीमतों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

इन क्षेत्रों में दिखेगा महंगाई का असर

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ रहा है. पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ सकती है, जिसका असर सब्जियों, दूध, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak