कोटा. वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन (डबलूसीआरईयू) की शुक्रवार 01 मई मजदूर दिवस के अवसर पर सेन्ट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी (सीईसी) की मीटिंग तथा विशाल रैली का आयोजन कोटा में उमरावमल पुरोहित सभागार कोटा जं. में किया गया। इस बैठक में भाग लेने जबलपुर से भी यूनियन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं.
एआईआरएफ के सहायक महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की सेन्ट्रल रेलवे एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग में मुख्य अतिथियों के रूप से एआईआरएफ के महामंत्री कॉ. शिवगोपाल मिश्रा तथा कार्यकारी अध्यक्ष कॉ. जे.आर.भौंसले का प्रात: 5.00 बजे गाड़ी पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रात: 10.30 बजे एआईआरपीडब्ल्यूएफ की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करत हुये सभी पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग तथा पेंशन से जुड़ी समस्याओं को रेलवे बोर्ड स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।
श्री गालव ने बताया कि 01 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अवसर पर विशाल मजदूर रैली का आयोजन यूनियन कार्यालय से किया गया, जिसमें जबलपुर, भोपाल व कोटा मंडल के हजारों रेलकर्मचारियों तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने भाग लिया। रैली में ओपन जीप में महामंत्री कॉ.शिवगोपाल मिश्रा, कॉ. जे.आर.भौंसले रैली का नेतृत्व कर रहे थे। रैली में श्रमिकों ने गगनभेदी नारों के साथ मजदूर दिवस पर अपनी मांगों का उठाया। रैली कोटा स्टेशन के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से स्टेशन बजरिया क्षेत्र के मुख्य मांर्गो से होते हुये उमरावमल पुरोहित सभागार में आम सभा में परिवर्तित हो गई।

