khabar abhi tak

क्रूज हादसा: झूमते गाते चेहरों को लगी मौत की नजर ,देखें वीडियो




जबलपुर
। बरगी डैम में बड़ा हादसा होने के कारण खुशी का माहौल मातम में बदल गया। गुरुवार की शाम बरगी डैम में पर्यटकों से भरी क्रूज अचानक आए तेज तूफान की चपेट में आ गया। घटना से पहले क्रूज में लोग संगीत और मस्ती का आनंद ले रहे थे।  परिवार गर्मी से राहत पाने के लिए वहां पहुंचे थे। किसी को दूर-दूर तक ये भान नहीं था कि मौत की नजर उन्हें ढूंढ रही है। अचानक मौसम बिगड़ा और तेज हवाओं ने नाव को पलटा दिया। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि आधा दर्जन लोग अभी भी लापता हैं। 9 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। प्रशासन ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर बचाव अभियान शुरू कर दिया,जो जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak