khabar abhi tak

CBSE 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, 88.86% छात्राएं हुई पास, लड़कियां फिर आगे

नई दिल्ली. कक्षा 12वीं के लिए CBSE ने रिजल्ट घोषित कर दिया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नतीजों की घोषणा के साथ डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया है. CBSE 12वीं में 88.86% छात्राएं पास हुई हैं जबकि 82.13% छात्र पास हुए हैं. साल 2026 का ओवरऑल पास पर्संटेज 85.20% रहा है.

CBSE 12th का रिजल्ट इन वेबसाइटों पर देखें

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • Umang App
  • कैसे चेक करें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट?

    स्टेप 1- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

    स्टेप 2- CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें

    स्टेप 3- अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड नंबर डालकर सब्मिट करें.

    स्टेप 4- स्क्रीन पर रिजल्ट फ्लैश हो जाएगा.

    DigiLocker पर कैसे देखें CBSE 12वीं का रिजल्ट?

    • सबसे पहले डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट और App पर जाएं. 
    • यहां अपना आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर डालें और लॉगिन करें. अगर अकाउंट नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें.
    • होमपेज पर Education सेक्शन में जाकर CBSE को चुनें.
    • अब क्लास 12th के लिंक पर क्लिक करें.
    • अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आई़डी नंबर डालें और सब्मिट करें.
    • आपकी मार्कशीट फोन स्क्रीन पर खुल जाएगी. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

    Umang ऐप से कैसे चेक करें रिजल्ट?

    • सबसे पहले उमंग ऐप डाउनलोड करें या फिर web.umang.gov.in पर जाएं.
    • अपने मोबाइल नंबर और रोल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
    • लॉग इन करें और एजुकेशन सेक्शन पर क्लिक करें.
    • CBSE कक्षा 12 पर क्लिक करें.
    • क्रेडेंशियल भरें और सबमिट बटन दबाएं.
    • रिजल्ट फ्लैश हो जाएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak