khabar abhi tak

पाटन के ग्वारी पुलिया के पास मिला अज्ञात, पास ही पड़ी थी क्षतिग्रस्त बाइक


जबलपुर।
पाटन-शहपुरा मेन रोड पर गुरूवार देर रात ग्वारी पुलिया के पास पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव के पास क्षतिग्रस्त बाइक भी थी। पुलिस को संभावना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है, जिससे अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कर रही है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की धरपकड़ के लिए आसपास के थानों को सूचना भेज दी है।

पाटन पुलिस ने बताया कि गुरूवार रात ग्राम ग्वारी पुलिया के पास पाटन शहपुरा मेन रोड पर एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की सूचना पहुंची। पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 30-40 वर्ष का मृत अवस्था में पड़ा था। अज्ञात व्यक्ति के सिर, हाथ चेहरे मेें चोटें थीं। उसके पास में ही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनजी 6812 ़क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। मोटर सायकल के टूटे के पार्टस एंव रगड के निशान दिखाई दे रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उक्त मोटर सायकल केा टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे आई चोटों से अज्ञात पुरूष की मृत्यु हो गयी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak