khabar abhi tak

शादी समारोह से लौट रहे युवकों पर प्राणघातक हमला, दो की हालत गंभीर

जबलपुर। पनागर थानान्तर्गत बरझाई मोड़ पर देर रात दो बजे के लगभग पवन केवट व लकी कोल पर बदमाशों ने रोक कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। शादी समारोह स्थल से चंद कदम दूर हुई वारदात से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोग एकत्र हो गए, जिन्हे हमलावर भाग निकले। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर दोनों की हालत को देखते हुए जानकीरमण अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

                                      पुलिस के अनुसार बजरंग वार्ड देवरी पनागर निवासी अपने दोस्त लकी कोल, वीर केवट, छोटू उर्फ दिव्यांश के साथ शादी समारोह में गया था। जहां से सभी दोस्त रात दो बजे के लगभग अपने घर जाने के लिए निकले, वे शादी समारोह स्थल से चंद कदम दूर पहुंचे ही थे कि पीछे से स्पेलेण्डर मोटर सायकल में 2 बदमाश आए और रोककर गाली गलौज करने लगे। पवन व लकी ने गाली बकने से मना किया तो चाकू व बका निकालकर पवन पर हमला कर दिया। हमले में पवन के सिर, आंख के पास व कान में चोट आई और वह गिर गया। पवन पर हमला होते देख लकी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसपर की गर्दन पर हमला कर दिया। पवन व लकी पर हमला होते देख साथियों में चीख पुकार मच गई, शोर सुनकर अन्य लोग पहुंच गए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों के खिलाफ धारा 296 ए, 126(2), 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak