khabar abhi tak

जबलपुर-मंडला फोर्ट ट्रेन के अंदर बैठे थे चोर, जीआरपी ने 2 आरोपियों को पकड़ा, 67 हजार कीमत के मोबाइल फोन बरामद

जबलपुर. ट्रेन व प्लेटफार्म से यात्रियों के कीमती मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने बीती रात को जबलपुर-मंडला फोर्ट पैसेंजर के कोच से पकड़ा है. इन आरोपियों के पास से 67 हजार कीमत के मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं. इन लोगों से पूछताछ की जा रही है.

जीआरपी थाना जबलपुर की प्रभारी संजीवनी राजपूत के मुताबिक गत 10 मई को प्लेटफार्म पर चैकिंग के दौरान इटारसी छोर पर प्लेटफार्म नंबर 1 ए पर खड़ी ट्रेन 51703 जबलपुर मण्डला फोर्ट पैसेंजर के इंजन से पीछे वाले जनरल डिब्बे का गेट खुला हुआ दिखा तो हमराह स्टाफ के डिब्बे मे चैक करने के लिये अंदर पहुंचे, जिसमें विकलांग केबिन में दो व्यक्ति बैठे हुये मिले. वहां पर अन्य कोई यात्री नहीं था. दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर सहम गये. जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश कोरी उर्फ अक्कू पिता कल्लू कोरी उम्र 30 वर्ष निवासी फकीर चन्द अखाडा विन्ध्य वासनी मंदिर के सामने सिन्धी कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर व पंकज मकेश्वर पिता विनायक मकेश्वर उम्र 35 वर्ष निवासी फकीर चन्द अखाडा विन्ध्य वासनी मंदिर के सामने सिन्धी कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर का होना बताया.

दोनों ने स्टेशन आने एवं ट्रेन मे बैठने के बारे में पूछने पर कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिये. दोनों संदेहियों की जांच की गई तो उनके पास से चोरी के मोबाईल बेचने के लिये रखे होना बताया. राकेश कोरी के द्वारा अपनी पेन्ट की जेब से दो नग मोबाईल रेडमी कम्पनी का मोबाईल पर्पल कलर कीमती लगभग 19000 रुपये व ओप्पो कम्पनी का मोबाईल पीले कलर का कीमती 28000 रुपये का लगभग एवं संदेही पंकज मकेश्वर ने अपने पेन्ट की जेब से दो नग मोबाईल ओप्पो कम्पनी का कीमती 10000 रुपये का दूसरा मोबाईल वीवो कम्पनी का काले कलर का कीमती 10000 रूपये का निकालकर पेश किये । विधिवत पृथक पृथक मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई व आरोपीगण के विरुद्ध थाना जीआरपी जबलपुर में अपराध क्र. 268/26 धारा 317(2)बीएनएस का कायम किया गया आईसीजेएस में आरोपीगण के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है आरोपीगण को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak