जबलपुर. रेलवे प्रशासन ने पटना के दानापुर से बंगलूरू के लिए एक और स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। इस ट्रेन का संचालन एक जून से 15 जुलाई तक प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, के रास्ते रोजाना किया जाएगा।
दानापुर से गाड़ी संख्या 03251 की रवानगी एक जून की दोपहर 3:00 बजे होगी। रात अगले दिन तड़के 3.30 बजे जबलपुर पहुंचकर 3.40 बजे रवाना होकर इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह होते हुए यह ट्रेन तीन जून को दिन में 2:30 बजे बंगलूरू पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03252 का संचालन तीन जून से 18 जुलाई तक होगा। बंगलूरू से इसकी रवानगी रात 11:50 बजे होगी। पांच जून की सुबह 9.05 बजे जबलपुर और रात 11:55 बजे ट्रेन दानापुर पहुंच जाएगी। 24 कोच की स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के दस, सामान्य श्रेणी के सात, एसी थ्री के तीन, एसी टू के दो और एसएलआर श्रेणी के दो कोच होंगे।
