khabar abhi tak

अवैध शराब से भरी लग्जरी कार पलटी, शराब बटोरते एक पकड़ाया, देखें वीडियो



जबलपुर।
पाटन रोड पर सहसन गांव के पास शुक्रवार को अवैध शराब ढो रही एक लग्जरी कार पलट गई। कार में सवार युवक तो बच गया। सड़क से नीचे गिरी इस कार के आसपास फैली शराब की बोतलों को बटोरते हुए सप्लायर को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डेढ़ लाख से अधिक कीमत की देशी शराब जब्त की।

पाटन थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम सहसन के पास पुलिस दल ने छापा मारा। मौके पर पाटन शहपुरा मेन रोड पर एक वेन्यू गाडी का चालक अपनी गाडी को तेज रफतार में चल रहा था। तेजी से चलाने के कारण अनियंत्रित हो कार पलट गयी थी। पुलिस को वेन्यू कार एमपी 20 सीजे 9434 सड़क के नीचे पलटी हुई मिली। गाडी के पास शराब के पाव बिखरे पडे थे, जिन्हें एक व्यक्ति समेट कर गाड़ी मे भर रहा था। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकडा। पूछताछ पर अपना नाम हिमांशु रजक, घमापुर बताया। मौके पर आरोपी ने स्वयं के द्वारा उक्त गाडी चलाकर अवैध शराब का परिवहन करना स्वीकार किया। चैक करने पर गाडी की डिक्की तथा आगे व पीछे की सीटो में कार्टूनों एवं बोरियों में कुल 1050 पाव देशी शराब मिली। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak