पुलिस के अनुसार ग्राम बहदन निवासी दयाचंद अहिरवार उम्र 35 वर्ष माल वाहन छोटा हाथी चलाकर परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करते रहे। बीती रात दस बजे के लगभग दयाचंद माल वाहक वाहन लेकर घर आए। रात 11 बजे के लगभग खाना खाकर सोने के लिए चले गए, पत्नी व बच्चे भी छत पर चले गए। देर रात दयाचंद ने कमरे में पत्नी गोमती की साड़ी का फंदा पंखे में डालकर फांसी लगा ली। देर रात 3.30 बजे के लगभग छोटा बेटा अमृत मोबाइल लेने के लिए कमरे में पहुंचा तो देखा कि पिता दयाचंद फांसी के फंदे पर लटक रहे है। पिता को इस हालत में देख बेटे ने शोर मचाया, जिसपर पत्नी अन्य बच्चों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने दयाचंद को इस हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्हे पूछताछ में पत्नी गोमती ने बताया कि पति दयाचंद सीने में उठने वाले दर्द से परेशान रहते थे। जिसका अपने स्तर पर इलाज करा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
Tags
jabalpur