बताया गया है कि संजय पिता महेश रजक उम्र 20 वर्ष निवासी सेमरा हार्ट व नितिन पिता लखन अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी कोलुआ बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। आज दोपहर 12 बजे के लगभग दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव से कॉलेज के लिए सागर के लिए रवाना हुए। जब वे रानीपुरा से आगे बढ़ रहे थे इस दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों छात्र अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। जिन्हे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख लोगों की भीड़ एकत्र गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के विरोध में हाईवे पर धरना देकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। जिससे करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, इसके बाद लोग शांत हुए।
Tags
sagar