जबलपुर. भारत स्काउट एवं गाईड राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढी में हिमालयन वुड बैज कोर्स आयोजित किया गया था। जिसमें 109 सदस्य विभिन्न प्रांतों से आये हुए थे। उक्त कोर्स में पश्चिम मध्य रेल राज मुख्यालय के जबलपुर मंडल के रजनीश यादव, आशीष चौबे कोर्स में उत्तीर्ण हुए।
मंडल के अधिकारी दिनेश कुमार कलामे अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरूण चतुर्वेदी मंडल कार्मिक अधिकारी प्रभारी, नितेश कुमार सोने मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सचिपति नंदन सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण एवं मंडल कार्यकारिणी अनिल चौबे, जिला सचिव स्काउट संजीव तिवारी संयुक्त सचिव, विमलेश तिवारी संगठन आयुक्त, आशीष कुमार सोनकर प्रशिक्षण आयुक्त, आरती रैकवार संगठन आयुक्त गाईड, श्रीमती लक्ष्मी पाणिग्रही प्रशिक्षण आयुक्त गाईड ने सदस्यों को बधाई प्रेषित की है।
