khabar abhi tak

जबलपुर : रेलवे कोचिंग डिपो रोड की हालत बद्तर, कीचड़, धूल, उखड़ी सड़कों में लग रहा जाम (देखेें वीडियो)

जबलपुर. रेलवे के पुल नंबर 1 से कांचघर मार्ग की हालत काफी बद्तर हो चुकी है। अमृत-2 परियोजना के लिये पाइप लाइन बिछाने के बाद तो सड़क का नामोनिशान पूरी तरह से मिट चुका है। खासकर कोचिंग डिपो के सामने मिट्टी के ढेर, कीचड़ से लगातार जाम लग रहा है। ऐसे ही हालत से आज शुक्रवार की दोपहर लोगों को परेशान होना पड़ा, जब एक वाहन मिट्टी में फंसने के कारण काफी लंबा जाम लगा रहा.

इस रोड की दुर्दशा को लगभग 2 माह हो रहे हैं. लेकिन इसका सुधार करने व आम लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए कोई धनीधोरी नजर नहीं आ रहा है। स्थिति रोजाना विकट हो रही है। पाइप लाइन बिछाने के बाद लोगों के चलने के लिए बमुश्किल 6-7 फीट सड़क ही बची है, शेष मार्ग पर मिट्टी के ढेर व कीचड़ के हालात हैं।

कचरे वाली गाड़ी धंसी

आज दोपहर 12 बजे के लगभग रेलवे के कोचिंग डिपो के ठीक सामने एक कचरे वाली गाड़ी के दो पहिये एक फीट तक धंस गये. जिससे इस मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। लगभग 45 मिनट तक कड़ी धूप में लोग फंसे रहे। बाद में एक अन्य कचरा वाली गाड़ी से टोचन करके इसे निकाला गया, तब जाकर धीरे-धीरे जाम खुला.

हजारों लोग रोजाना हो रहे परेशान

इस मार्ग के बद्हाल होने से रोजाना हजारों लोग परेशान हो रहे हैं. इस पूरी तरह से उखड़ चुके रोड को दुरुस्त कराने का कोई भी प्रयास नगर निगम व संबंधित ठेकेदार द्वारा नहीं कराया जा रहा है. जिससे लोग नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जता रहे हैं.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak