जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अभ्यास वर्ग में शामिल होने के लिए जबलपुर से जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय और संभागीय सचिव विवेक रंजन शुक्ला रवाना हो गए हैं। इस अभ्यास वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह और प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव कर्मचारियों की समस्याओं पर अपने विचार रखेंगे। जबलपुर के कर्मचारियों को आवास भत्ता नहीं मिलने से हो रही परेशानी और कार्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल की ओर से शिक्षकों को टीईटी परीक्षा के नाम पर परेशान किए जाने का भी विरोध किया जाएगा। इस प्रयास को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्यों देवेंद्र पचौरी, सुनील पचौरी, राम शंकर शुक्ला, एस पी बाथरे, सतीश उपाध्याय, अजय दुबे, रजनीश पांडेय, परसराम तिवारी, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, विपिन शर्मा, हर्ष मनोज और दुर्गेश पांडेय ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
मप्र राज्य कर्मचारी संघ के अभ्यास वर्ग में शामिल होने जबलपुर से प्रतिनिधिमंडल रवाना
byKhabarAbhiTak
-
0

