khabar abhi tak

जबलपुर में बड़ा एंटी-एनक्रोचमेंट ड्राइव, शहर के प्रमुख मार्ग और चौराहे अवैध कब्जों से हुए साफ




जबलपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम जनता को सुरक्षित रास्ता देने के लिए नगर निगम ने एक बड़ा अभियान चलाया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अतिक्रमण अधिकारी और नगर निगम के दस्ते ने गढ़ा, सिविक सेंटर, मालवीय चौक, भंवरताल गार्डन और गौरीघाट समेत शहर के कई व्यस्त इलाकों में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। इस अभियान के तहत गढ़ा में मेडिकल गेट और सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास से अवैध कब्जे हटाए गए। इसके अलावा त्रिपुरी चौक, कछपुरा ब्रिज, दीनदयाल व्यस्त चौराहा, हनुमान मंदिर रानीताल रोड और गौरीघाट मार्ग पर छोटी लाइन, बंदरिया तिराहा, रामपुर चौक तथा दशमेश द्वार तक सड़कों को पूरी तरह साफ कराया गया।

​चौराहों पर सुगम हुआ यातायात

​इस विशेष अभियान के बाद शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त रास्तों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। दीनदयाल चौराहे पर हुई बड़ी कार्रवाई से वाहनों के मुड़ने के लिए लेफ्ट टर्न अब पूरी तरह खाली हो गए हैं, जिससे जाम की समस्या खत्म होगी। त्रिपुरी चौक और कछपुरा ब्रिज के आस-पास से अतिक्रमण हटने के बाद यह मार्ग पैदल यात्रियों और वाहनों के लिए सुरक्षित हो गए हैं। सिविक सेंटर और मालवीय चौक जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में कार्रवाई होने से बाजारों की व्यवस्था बेहतर हुई है। गौरीघाट रोड पर रामपुर चौक से लेकर दशमेश द्वार तक के पूरे रास्ते को साफ कर दिया गया है, जिससे राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak