khabar abhi tak

एमपी : साधु बनने खुद का ही कुल्हाड़ी से प्राइवेट पार्ट काट डाला, 20 दिन बाद है बेटी की शादी

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार 30 मई को एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। 42 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर साधु बनने और गृहस्थ जीवन से मुक्ति की इच्छा में कुल्हाड़ी से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9 बजे व्यक्ति खेत के पास स्थित कुएं पर गया था। वहीं उसने अचानक कुल्हाड़ी से खुद पर वार कर दिया। घटना के तुरंत बाद उसने अपने चचेरे भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पहले महाराजपुर अस्पताल, फिर जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया गया।

बोला- मोह-माया से मुक्ती चाहता हूं

अस्पताल में दिए बयान में व्यक्ति ने कहा कि मैं रामलीला मंडल चलाता था। मेरी जिंदगी में बहुत काम क्रोध आते थे। मैंने सोचा मैं अपनी काम उपासना को खत्म कर दूं। बस, काम वासना खत्म करने के लिए मैंने यह कदम उठाया है। मैं गृहस्थ जीवन और मोह-माया से मुक्ति चाहता है, ताकि भविष्य में किसी तरह का पाप न हो। अब मैं भजन-भक्ति करना चाहता हूं और देश सेवा के लिए जीवन समर्पित करना चाहता हूं।

परिवार में पत्नी और चार बच्चे

परिजनों ने बताया कि व्यक्ति के परिवार में पत्नी और चार बच्चे (दो बेटे, दो बेटियां) हैं। पत्नी लंबे समय से लकवाग्रस्त है। बड़ी बेटी की शादी 25 जून को तय है और घर में तैयारियां चल रही थीं। परिवार की स्थिति के चलते बच्चों को पहले ही रिश्तेदारों ने गोद ले रखा है—छोटी बेटी को साले ने और बड़ी बेटी को साढ़ू ने अपनाया हुआ है। परिजनों के अनुसार घटना के बाद भी उसे अपने कदम पर किसी तरह का पछतावा नहीं था।

शख्स की हालत नाजुक

जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. मनोज चौधरी के अनुसार, घायल ने धारदार हथियार से खुद को गंभीर चोट पहुंचाई है। रक्तस्राव काफी अधिक हो चुका था, जिसे सर्जरी कर रोका गया। डॉक्टरों ने बताया कि कटे हुए हिस्से को व्यक्ति ने मौके पर कहीं फेंक देने की बात कही है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak