जबलपुर। मोबाइल लूट इतनी आसान हो गई है, जहां पल भर में मोबाइल लूट लिया जाता है। वारदात के दौरान न तो पुलिस कुछ कर पाती है और न ही वहां मौजूद लोग। इससे लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में मदनमहल में लूट का मामला सामने आया था, जहां रविवार को घमापुर के शीतलामाई मंदिर के पास एक युवक का मोबाइल छीन लिया गया।
घमापुर पुलिस ने बताया कि अच्छे मिया का बाड़ा निवासी प्रकाश राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी नौकरी करता है। रविवार दोपहर लगभग 2-30 बजे वह अपने घर से किराना सामान लेने शीतला माई जा रहा था। जैसे ही शीतला माई मंदिर के पास पहुंचा। उसी समय उसके मोबाइल पर कॉल आने पर मोबाइल निकालकर बात करने लगा। तभी घमापुर चौक तरफ से आ रही एक्सिस में सवार व्यक्ति उसके बगल में गाड़ी रोककर झपट्टा मारकर उसका मोबाइल कीमती लगभग 19 हजार रूपये का लेकर भाग गया।
