जबलपुर। यात्रियों की सुविधा, संरक्षा एवं बेहतर परिचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से संचालित जबलपुर-अयोध्या-जबलपुर स्पेशल ट्रेन एक-एक ट्रिप के लिए मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
जौनपुर की बजाय जौनपुर सिटी परिवर्तित मार्ग से जाएंगी
1- गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-अयोध्या स्पेशल ट्रेन, दिनांक 26 मई को परिवर्तित मार्ग जियोनाथपुर-वाराणसी जंक्शन-जफराबाद जंक्शन-जौनपुर सिटी-सुल्तानपुर जंक्शन-अयोध्या कैन्ट जंक्शन होते हुए अयोध्या धाम जंक्शन पहुँचेगी। मार्ग परिवर्तन के दौरान जौनपुर स्टेशन के बजाय जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव दिया गया है।
2- गाड़ी संख्या 01706 अयोध्या-जबलपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 मई को परिवर्तित मार्ग अयोध्या कैन्ट जंक्शन-सुलतानपुर जंक्शन-जफराबाद जंक्शन-वाराणसी जंक्शन-जियोनाथपुर होते हुए गंतव्य पहुँचेगी। मार्ग परिवर्तन के दौरान जौनपुर स्टेशन के बजाय जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव दिया गया है।
