khabar abhi tak

तीन मासूम बेटियों को खांसी की दवा बताकर कीटनाशक पिलाया फिर मां ने पिया, चारों की मौत,

 


शहडोल। शहडोल के ब्यौहारी स्थित ग्राम हिरवार में आज सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर एम महिला ने अपनी तीन बेटियों को कीटनाशक पिलाकर स्वयं पी लिया। कुछ ही देर में चारों की तबियत बिगडऩे लगी, बड़ी बेटी ने घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों को शोर मचाते हुए बुलाया और घटनाक्रम की जानकारी दी। पड़ोसियों ने चारों को ब्यौहारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जहां डॉक्टरों ने महिला और छोटी दो बेटियों को मृत घोषित कर दिया जबकि बड़ी बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
                              पुलिस के अनुसार ग्राम हिरवार में रहने वाली अनिता सिंह के पति ड्राइवरी करते है, जो अक्सर घर से बाहर ही रहे है। आज सुबह अनिता सिंह उम्र 32 वर्ष ने अपनी बेटी रितिका 7 वर्ष, कृष्णकुमारी 4 वर्ष व अर्पिता 2 वर्ष को घर में रखा कीटनाशक पिलाया और स्वयं पी लिया। कुछ पल बाद ही तीनों की तबियत बिगडऩे लगी, इस बीच हिम्मत करते बड़ी बेटी रितिका किसी तरह बाहर आई और पड़ोसियों को शोर मचाते हुए बुलाया। शोर सुनकर बाहर आए पड़ोसियों को रितिका ने मां अनिता द्वारा जहरीला पदार्थ पिलाए जाने की बात कही,  यह सुनकर लोग घबरा गए और पुलिस को खबर देते हुए तत्काल चारों को उठाकर ब्यौहारी के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंच गए, जहां पर डाक्टरों ने महिला व दोनों छोटी बच्चियों को मृत घोषित कर दिया, वहीं बड़ी बेटी के इलाज में डाक्टरों की टीम जुट गई, लेकिन कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद अनिता सिंह के पति को फोन पर घटनाक्रम की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने घर में जांच की तो मौके से अल्मोनियम सल्फाइड का पैकेट मिला है। मामले की सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

 कीटनाशक पिलाकर, फिर घर में रखे कपड़े, फोटो, अनाज में लगा दी आग-

पुलिस को यह भी पता चला कि बड़ी बेटी रितिका ने पड़ोसियों को बताया कि मां अनीता ने बेटियों को खांसी की दवा कहकर कीटनाशक पिलाया है। फिर घर में रखे सभी दस्तावेज, कपड़े, फोटो और अनाज में आग लगा दी थी। कीटनाशक की कम मात्रा गले से नीचे जाने पर रितिका बेसुध नहीं हुई। वह घर से बाहर आई और शोर मचाया। रितिका इस बात की जानकारी नहीं दे पाई कि मां ने ये कदम क्यों उठाया? घर के आर्थिक हालत बहुत अच्छे नहीं हैं। अनीता का पति करीब दो महीने पहले परिवार से मिलने आया था।

सास-ससुर से अलग रहता था परिवार-

पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला है कि अनीता अपने बच्चों को लेकर सास, ससुर से अलग रहती थी। पति उसे खर्च के लिए पैसे भेजता था। इसके अलावा वह खुद भी मजदूरी करती थी। पुलिस अब अनीता के मायकेवालों के बयान दर्ज करेगी, ताकि घटना का कोई सुराग मिल सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak