जबलपुर। तिलवारा के रहने वाले एक ऐसे युवक को पुलिस ने पकड़ा है, जो चलते-फिरते राजस्थान और दिल्ली की आईपीएल टीमों पर क्रिकेट का सट्टा लगा रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके मोबाइल जब्त किया। पुलिस सट्टा खिलाने वाले की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी तिलवारा ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि रविवार को एक लडके का आईसीएमआर के पास अवैध गतिविधि करने सूचना क्राईम ब्रांच को मिलने पर क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा की संयुक्त टीम द्वारा आईसीएमआर के पास दबिश दी। पुलिस को देखकर युवक ने छुपने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकडा। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम सोनी निवासी जेडीए कालोनी थाना तिलवारा बताया। मोबाईल चैक करने पर एप डाउनलोड दिखाई दिये जिसमें वह आईपीएल सट्टा राजस्थान रायल्स एवं दिल्ली केपिटल के मध्य खेले जा रहे क्रिकेट मैच मे रूपयों का दांव आनलाईन लगाकर हारजीत का खेल खेलते हुये मिला। शिवम सोनी से पूछताछ करने पर आनलाईन सट्टा खेलने के लिये राहुल गुजराती द्वारा लागिन आईडी पासवर्ड प्राप्त करना बताया।
