khabar abhi tak

जबलपुर में ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, कटंगी रोड पर घटना

 

जबलपुर। माढ़ोताल थानान्तर्गत कटंगी रोड पर दोपहर डेढ़ बजे के लगभग ई-रिक्शा पलटने से बद्रीप्रसाद साहू की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब वे   अपने घर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। 

                                पुलिस के अनुसार साहू मोहल्ला सिद्धबाबा घमापुर निवासी बद्रीप्रसाद साहू उम्र 50 वर्ष किसी काम से कटंगी बायपास गए थे। जहां से वे ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर आने के लिए निकले। ई-रिक्शा जब शहर की ओर बढ़ रहा था, इस दौरान सामने से आ रहे भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में चालक ने तेजी से ई-रिक्शा किनारे किया, जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार बद्रीप्रसाद गिरकर दब गए, आसपास से गुजर रहे लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी, इस दौरान बेटा सौरभ पहुंच गया, जिसने पिता बद्रीप्रसाद को तत्काल नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak