khabar abhi tak

कोतवाली थाना का ASI ले रहा था 20 हजार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ा

 

जबलपुर। जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने आज सिवनी के कोतवाली थाना में पदस्थ ASI दिनेश रघुवंशी को चाय की दुकान पर बैठकर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। ASI  द्वारा पीडि़त से फर्जी हस्ताक्षर की जांच कराने के बदले उक्त रिश्वत ले रहा था। 

                            इस संबंध में लोकायुक्त टीम के अधिकारियों ने बताया कि नंदकिशोर पिता चंदन लाल चौरसिया उम्र 54 साल निवासी ग्राम छितापार कुरई जिला सिवनी के बेटे अभिषेक चौरसिया को नौकरी दिलाने एवं सरकारी विभाग में गाड़ी लगाने का झांसा देकर फर्जीवाडा एवं ठगी होने पर उसके द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत देकर FIR दर्ज कराई गई थी। नंदकिशोर चौरसिया जब FIR  के संबंध में जानकारी लेने के लिए जांच अधिकारी दिनेश रघुवंशी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली से मिले तो उन्होने सही रिपोर्ट बनाने एवं फर्जी सिग्नेचर की जांच करवाने के ऐवज में 30000 रुपए रिश्वत की मांग की। नंदकिशोर द्वारा बातचीत करने पर ASI  दिनेश रघुवंशी 20000 रुपए रिश्वत लेने तैयार हो गया। जिसकी शिकायत नंदकिशोर ने जबलपुर में लोकायुक्त आफिस पहुंचकर एसपी से की। इसके बाद आज नंदकिशोर दस हजार रुपए लेकर  पहुंचा तो ASI  ने चाय की दुकान पर बुलाया। जहां परASI दिनेश रघुवंशी ने नंदकिशोर से रिश्वत के दस हजार रुपए लेकर जेब में रखे तभी जबलपुर से पहुंची लोकायुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक राहुल गजभिए, टीएलओ निरीक्षक  शशिकला मस्कुले, सदस्य निरीक्षक राहुल गजभिए, एसआई शिशिर पांडेय ने दबिश देकर रंगे हाथ एएसआई दिनेश रघुवंशी को पकड़ लिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak