khabar abhi tak

जबलपुर में सीजेआई सहित सुप्रीम कोर्ट के 9 जस्टिस, कानून मंत्री और सीएम डिजिटल न्याय व्यवस्था पर करेंगे मंथन

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में शनिवार 16 मई को आयोजित न्यायपालिका में टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंटीग्रेशन को लेकर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में सुप्रीम कोर्ट के 9 जज शामिल होंगे। कार्यक्रम में भारत के प्रधान न्यायाधीश सहित केंद्रीय कानून मंत्री और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

दरअसल, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ओर सेएक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन: एम्पॉवरिंग जस्टिस वाया यूनाइटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन विषय पर आधारित यह सेमिनार नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत होंगे। वहीं मोहन यादव और अर्जुन राम मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सुप्रीम कोर्ट के कई जज होंगे शामिल

सेमिनार में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस पीबी वारले, जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह, जस्टिस आर महादेवन, जस्टिस मनमोहन और जस्टिस आलोक अराधे भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा संजीव सचदेवा सहित हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

डिजिटल न्याय प्रणाली पर होगी विस्तार से चर्चा

सेमिनार में ई-कोर्ट सिस्टम, डेटा इंटीग्रेशन, यूनिफाइड डिजिटल प्लेटफॉर्म और तकनीक आधारित न्याय व्यवस्था जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। माना जा रहा है कि यह आयोजन देश की भविष्य की डिजिटल न्याय प्रणाली की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak