khabar abhi tak

24 मई से जबलपुर से बांद्रा व पुणे स्पेशल ट्रेन हो रही रेगुलर, किराया घटेगा, लेटलतीफी से मिलेगी निजात, यहां देखें नोटिफिकेशन

जबलपुर. पमरे के जबलपुर सहित आसपास के जिलों से पुणे व बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. यहां से चलने वाली दोनों स्पेशल ट्रेनों को आगामी 24 मई से नियमित करने का निर्णय लिया है. इसका नोटीफिकेशन भी रेल प्रशासन ने जारी कर दिया है। साथ ही एक समारोह रेलवे स्टेशन में आयोजित किया जायेगा. इसको लेकर भी तैयारियां शुरू हैं.

किराया घटेगा, नंबर बदला

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित हो रही जबलपुर से चलने वाली इन दो महत्वपूर्ण गाडिय़ों को रेलवे ने 24 मई से नियमित ट्रेन का दर्जा देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इन ट्रेनों पर लगा जीरो टैग हट जाएगा, इसके बाद इन गाडिय़ों का नंबर भी बदला जा रहा है. साथ ही स्पेशल किराया लगता था, वह भी समाप्त हो जायेगा, जिससे यात्रियों को किराये और संचालन संबंधी कई परेशानियों से राहत मिलेगा.

ये है समय सारिणी


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak