जबलपुर. बीच शहर के अतिव्यस्ततम रोड रेलवे के पुल नंबर 1 से कांचघर मार्ग पर पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है या कहें की खत्म हो गई है. इसका कारण अमृत-2 प्रोजेक्ट के तहत बिछाई गई पाइप लाइन में बरती गई हद दर्जे की लापरवाही है। पाइप लाइन बिछाने के बाद सही फिलिंग नहीं होने से गड्ढे में वाहनों के धंसने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक डम्पर बीमा अस्पताल के समीप धंस गया. जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा.
लोगों ने शिकायत में बताया है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क पर मिट्टी तो डाल दी गई थी, लेकिन उसे मजबूती से तैयार नह वहां से गुजर रहा भारी डंपर जैसे ही उस हिस्से पर पहुंचा, सड़क दबाव नहीं झेल सकी और डंपर का एक हिस्सा सड़क गया। हादसे के दौरान चालक समय रहते डंपर से उतरकर बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क पूरी तरह खुदी हुई है और पाइपलाइन का काम जारी है, तो भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक क्यों नहीं लगाई गई। आम लोगों के लिए बेरिकेडिंग लगाकर रास्ते संकरे कर दिए गए हैं, जिससे बाइक और छोटे वाहन निकालना तक मुश्किल हो रहा है, लेकिन भारी डंपरों का लगातार निकलना जारी है।
रहवासियों ने निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क को सही तरीके से तैयार नहीं किया जा रहा, जिससे आए दिन हादसे जैसी स्थिति बन रही है। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
