khabar abhi tak

केंद्र ने पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें, महंगाई से मिलेगी राहत

नई दिल्ली. ईरान-अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चलते तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इसी बीच केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है। इसे लेकर सरकार ने 30 मई को अधिसूचना जारी कर दी है। जिसकी नई दरें 1 जून से लागू हो जाएंगी।

आदेश के अनुसार, पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में 1.50 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है। वहीं डीजल पर यह कटौती 13.50 रुपए प्रति लीटर और एविएशन टरबाइन फ्यूल (्रञ्जस्न) पर 9.50 रुपए प्रति लीटर की गई है। 

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर

सरकार का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद लिया गया है। माना जा रहा है कि इससे देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे पहले 16 मई को भी एक्सपोर्ट ड्यूटी की दरों में संशोधन किया गया था।

क्या होती है एक्सपोर्ट ड्यूटी?

एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी निर्यात शुल्क वह अप्रत्यक्ष कर है, जिसे सरकार किसी उत्पाद को विदेश भेजने पर लगाती है। जब कोई कंपनी देश में निर्मित सामान का निर्यात करती है, तो उस पर सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क देना होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak