khabar abhi tak

रात 12 बजे से कल सुबह 4 तक रेलवे की एटीवीएम सेवाएं रहेंगी बाधित, जानें क्या होगा असर

नई दिल्ली। ऑनलाइन टिकट सेवा को बेहतर बनाने के लिए सेंटर फार रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने उत्तरी क्षेत्र के आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) डाटाबेस के रखरखाव कार्य करेगा। बृहस्पतिवार को रात 12 बजे से शुक्रवार तड़के चार बजे तक आनलाइन सर्वर पर यह काम किया जाएगा। इस दौरान यात्री एटीवीएम से टिकट नहीं ले सकेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस गतिविधि का उद्देश्य आनलाइन प्रणाली को बेहतर बनाना और सिकंदराबाद स्थित डिजास्टर रिकवरी (डीआर) सर्वर की तैयारी सुनिश्चित करना है। इस कार्य के लिए कुल चार घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

डीवीआर सर्वर से मिलेंगी सेवाएं

रखरखाव कार्य के दौरान एटीवीएम के माध्यम से टिकट जारी करने की सुविधा प्रभावित नहीं होगी। टिकटिंग और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज की सुविधा सिकंदराबाद स्थित डीआर सर्वर से संचालित की जाएगी। डुप्लीकेट कार्ड जारी करने, एटीवीएम/को-टीवीएम टिकट रद करने सहित कई और सेवाएं प्रभावित होंगी। शुक्रवार तड़के चार बजे के बाद सभी सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak