जबलपुर। पमरे के जबलपुर रेल मंडल के सिहोरा यार्ड क्षेत्र में स्थित समपार फाटक संख्या 336 (कि.मी. 1029/22-24) के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 17 अप्रैल को माननीय लोक निर्माण मंत्री द्वारा उक्त रोड ओवर ब्रिज का विधिवत उद्घाटन कर दिया गया है, जिसके पश्चात अब सड़क यातायात सुचारू रूप से आरओबी के माध्यम से संचालित हो रहा है।
इसी क्रम में, समपार फाटक संख्या 336 को दिनांक 23 अप्रैल को सायं 05:00 बजे से सड़क यातायात हेतु स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। रेलवे ने जनसामान्य से अनुरोध किया है कि वे उक्त समपार फाटक का उपयोग न करें तथा आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्मित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का ही उपयोग करें। जबलपुर रेल मंडल द्वारा यह निर्णय जनहित एवं यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।
