khabar abhi tak

Rail News : कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर होकर चलने वाली संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस अब 2 जुलाई तक चलेगी

जबलपुर। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पमरे के जबलपुर रेल मंडल के ब्यौहारी, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर होकर संचालित संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला लिया गया है. अब यह गाड़ी 2 जुलाई तक चलेगी.

संचालन की अवधि व ट्रिप

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08611 (संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल) का संचालन छह अप्रैल से 29 जून 2026 तक किया जाएगा, जिसमें कुल 13 ट्रिप शामिल हैं। वहीं, गाड़ी संख्या 08612 (अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल) नौ अप्रैल से दो जुलाई तक संचालित होगी और इसमें भी 13 ट्रिप चलाए जाएंगे।

यात्रियों को मिली बड़ी राहत

रेल प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि लोगों को बिना परेशानी के यात्रा की बेहतर सुविधा मिल सके। यात्रियों से अपील की गई है कि वे इस विशेष रेलसेवा का अधिकतम लाभ उठाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak