khabar abhi tak

जिले की सभी गैस वितरक एजेंसियों से सोमवार से होगी सिलेंडर की शत-प्रतिशत होम डिलेवरी



जबलपुर।  जिले की सभी एलपीजी वितरक एजेंसियों द्वारा सोमवार 6 अप्रैल घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडरों का वितरण होम डिलेवरी के माध्यम से ही किया जाएगा। यह निर्णय आज शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ रसोई गैस वितरकों की कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में लिया गया। जिले में एलपीजी की वितरण व्यवस्था में सुधार के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में निरंतर किये जा रहे प्रयासों के तहत एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह, एसडीएम राँझी मोनिका बाघमारे एवं एडीएम आधारताल पंकज मिश्रा भी मौजूदगी में संपन्न हुई इस बैठक में तय किया गया कि सोमवार 6 अप्रैल से एलपीजी वितरकों द्वारा रसोई गैस सिलेंडर का वितरण होम डिलेवरी से ही किया जायेगा। ऐसे रसोई गैस उपभोक्ता जिनकी ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है और यदि उन्हें तत्काल रिफिल की आवश्यकता है तब ऐसी स्थिति में उन्हें ओटीपी दिखाने पर एजेंसियों से रिफिल प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार एक सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं को रिफिल की ऑनलाइन बुकिंग हो जाने पर ओटीपी के माध्यम से सिलेंडर प्रदान करने में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा ऐसे उपभोक्ता जो होम डिलेवरी के दौरान घर पर मौजूद नहीं थे या उनके घर पर ताला लगा था, उन्हें भी ओटीपी दिखाने पर एजेंसियों से सिलेंडर दिये जा सकेंगे।

-फिलहाल स्टॉक पर्याप्त, अफ़वाहों से बचें

बैठक में बताया गया कि जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक है और ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों के भंडारण स्थलों पर एलपीजी की निरंतर आपूर्ति बनी हुई है। इसमें आने वाले समय में भी किसी प्रकार की कमी आने की संभावना नहीं है। बैठक में जिले में स्थित सभी रसोई गैस वितरक एजेंसियों के संचालक, जिला आपूर्ति नियंत्रक एवं खाद्य विभाग के सभी अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि रविवार 5 अप्रैल को भी जिले के सभी एलपीजी वितरक एजेंसियां खुली रहेंगी और होम डिलेवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak