khabar abhi tak

जबलपुर: आसमान से आई दुल्हनिया, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

 


जबलपुर। गौर पड़रिया निवासी गोकल पटेल अप्पू मालगुजार ने अपने पुत्र अर्पित पटेल से किया वादा निभाते हुए नवदंपति की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई। विगत 25 अप्रैल को नुनसर स्थित अंश मैरिज गार्डन में बेलखाडू के ग्राम भीटा निवासी संतोष पटेल की सुपुत्री मोनिका पटेल का विवाह अर्पित पटेल के साथ संपन्न हुआ। विवाह की रस्में पूरी होने के पश्चात 26 अप्रैल रविवार की सुबह 8 बजे विदाई का अनूठा नजारा देखने को मिला। दूल्हा अर्पित पटेल अपनी दुल्हन मोनिका को हेलीकॉप्टर में बैठाकर अंश मैरिज गार्डन से अपने पैतृक गांव गौर पड़रिया के लिए रवाना हुए। इस दौरान हेलीकॉप्टर में दूल्हे की बहन भी उनके साथ मौजूद रहीं। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव पहुंचा वहां नवदंपति का भव्य स्वागत और सत्कार किया गया। अपनी बहू को पहली बार घर लाने के लिए पिता द्वारा किए गए इस विशेष इंतजाम की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak