khabar abhi tak

दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला रांझी, बाइक सवार हमलावर फरार

 


जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव शक्ति चौराहे के सामने आज दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 35 वर्षीय एक युवक को अपना निशाना बनाते हुए उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियां युवक के सिर और हाथ में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही रांझी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और लहूलुहान युवक को तुरंत मेडिकल अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों की पहचान हेतु आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak