khabar abhi tak

जबलपुर : रिटायर्ड रेलवे आफिसर एसोसिएशन की बैठक, जनरल बॉडी के चुनाव सम्पन्न, इन्हें मिली जिम्मेदारी

जबलपुर. रिटायर्ड रेलवे ऑफिसर एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग रेलवे सतपुड़ा क्लब में गत 15 अप्रैल को आयोजित की गई. जिसमें एसोसिएशन के चुनाव  एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बीपी सिंह रिटायर्ड ऑफीसर्स रेलवे एसोसिएशन की अध्यक्षता में संपन्न कराए गए, इसमें पिछले दो वर्षों 24-26 के कार्यकाल की उपलब्धियां एवं लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. उपस्थित सभी सदस्यों ने  बहुमत से पास किया साथ ही वर्ष 26 -28 के लिए नए कार्यकाल के लिए चुनाव की संपन्न कराए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत वर्तमान अध्यक्ष श्री बीपी सिंग के उद्बोधन के द्वारा की गई. उन्होंने जानकारी दी कि हमारी कार्यकारिणी किस प्रकार से काम करती है और इसकी स्थापना वर्ष 1997 में पूर्व अधिकारियों द्वारा की गई थी, जो कि आज तक सुचारू रूप से चल रही है एवं इसमें आज सदस्यों की संख्या 50 से अधिक है. पिछली कार्यकारिणी के कार्य पर की गतिविधियों पर संक्षिप्त परिचय कराया एवं आज नए चुनाव के लिए सूचना जाहिर की साथ ही उन्होंने श्री जेठी जी का नाम चुनाव अधिकारी हेतु प्रस्तुत किया, जिसमें  उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ अनुमोदित किया तत्पश्चात श्री जेठी जी द्वारा बहुत ही सुचारू रूप से चुनाव को संपन्न कराया गया.

इन पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

1- सर्वश्री जीपी कोस्टा अध्यक्ष 

2- श्री ओ पी खरे उपाध्यक्ष 

3- श्री  जे के तिवारी सचिव

4- श्री जी बी  अबरोल संयुक्त सचिव एवं 

5- श्री  एस एन शर्मा जी को कोषाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध चुना गया. साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के लिए श्री जी सी दुबे, श्री डॉ एस के डे, श्री  ई एस मारक्स, श्री मनोरंजन जैन एवं श्री यू के सिंग. साथ ही ऑडिटर पद के लिए श्री मुकेश तिवारी जी का मनोनयन किया. संस्कृतिक कार्यक्रम में भी कुछ सदस्यों द्वारा मनोरंजन किया गया. 

अध्यक्ष श्री बीपी सिंह जी ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में श्री जेठी जी का चुनाव संपन्न कराने हेतु धन्यवाद दिया एवं सभी सदस्यों की उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया। उसके पश्चात हर माह की तरह सभी सदस्यों द्वारा बहुत ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद सभी सदस्य ने लिया। कार्यक्रम का संपूर्ण व्यय श्री आरके जैन द्वारा स्पॉन्सर किया गया था 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak