khabar abhi tak

जबलपुर सीएमएचओ का प्रभार डॉ. नवनीत कोठारी को मिला, कलेक्टर ने देर रात जारी किया आदेश

जबलपुर. एमपी के जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. नवनीत कोठारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। रविवार 5 अप्रैल की देर रात तत्संबंध में आदेश जारी किए गए। इसके साथ ही डॉ. संजय मिश्रा इस दायित्व से मुक्त हो गए हैं। उन्हें करोड़ों के घोटाले में निलंबित किया गया है। 

डॉ. संजय मिश्रा को निलंबित करते हुए मुख्यालय भोपाल संभाग के क्षेत्रीय संचालक कार्यालय में अटैच किया गया है। दरअसल, सीएमएचओ कार्यालय में फर्जी देयकों के माध्यम से भुगतान किए जाने की शिकायतों के बाद जांच शुरू की गई थी। डिप्टी कलेक्टर रघुवीर सिंह मरावी के नेतृत्व में गठित टीम ने पाया कि भोपाल की एक निजी कंपनी को 12 फर्जी बिलों के जरिए करीब 93.04 लाख रुपए का भुगतान किया गया है, जबकि संबंधित सामग्री कभी प्राप्त ही नहीं हुई। कलेक्टर के निर्देश पर जांच कर रही टीम आज रिपोर्ट सौंपेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak