khabar abhi tak

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने शातिर अपराधी को पकड़ा, कई अपराध हैं दर्ज

 
जबलपुर।
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट जबलपुर ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पकड़े गये शातिर अपराधी के खिलाफ कई अपराध पंजीबद्ध दर्ज हैं.

गहन चेकिंग के दौरान जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने मंगलवार 21 अप्रैल को एक संदिग्ध युवक को रंगे हाथों पकड़ा, जो यात्रियों का मोबाइल चोरी करने का प्रयास कर रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोहेल पिता मोहम्मद अलीम, उम्र 22 वर्ष, निवासी बड़ा मदारछल्ला, थाना हनुमानताल, जिला जबलपुर (म.प्र.) के रूप में हुई है, जो TOPB (Theft of Passenger Belongings)  श्रेणी का अपराधी है।

आरपीएफ टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे जीआरपी जबलपुर को सुपुर्द किया गया, जहां प्रकरण क्रमांक 70/2026 के तहत बीएनएसएस की धाराएं 170, 126, 135 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस सराहनीय कार्यवाही में आरपीएफ पोस्ट जबलपुर के कांस्टेबल सूर्यानाथ एवं कांस्टेबल हरिकेश की विशेष भूमिका रही।

जबलपुर रेल मंडल द्वारा आरपीएफ की इस तत्पर एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की गई है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak