जबलपुर/कोटा. वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्लाईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड कोटा (डबलूसीआरईसीसीएस) के सीईओ फणीश कुमार नायक ने बताया वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्लाईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड की विशेष साधारण सभा दिनांक 30 अप्रैल 2026 को उमरावल पुरोहित सभागार कोटा में आयोजित होगी।
इसमें जबलपुर मण्डल, भोपाल मण्डल, कोटा मण्डल से सोसायटी के अंशधारक उपस्थित होंगे. सभा के दौरान सोसायटी संचालन में आगामी वर्ष की नीति निर्धारण, संविधान में आवश्यक सुधार मुद्दों पर चर्चा एवं छात्रों को पारितोषित वितरित करने एवं अंशधारकों से प्राप्त सुझावों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
