khabar abhi tak

वाट्सएप हैक होने से परेशान युवती ने की आत्महत्या, परिजनों के घर से जाते ही लगाई फांसी

 

दमोह। दमोह के हटा में रहने वाली युवती दीपाली साहू ने कमरे के अंदर पंखा पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। युवती के फांसी उस वक्त लगाई है जब वह अकेली थी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्हे पूछताछ में परिजनों ने जानकारी दी कि तीन दिन से मोबाइल फोन हैक होने के कारण दीपाली परेशान रही। 

                              दमोह के हटा में रहने वाले मुन्नालाल साहू की बेटी दीपाली उम्र 30 वर्ष का तीन दिन पहले मोबाइल फोन हैक हो गया था। इसके बाद से दीपाली परेशान रही, उसने अपने स्तर पर मोबाइल फोन को सही करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। बीती रात परिजन किसी काम से बाहर निकले, इस बीच दीपाली ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजन लौटकर आए तो देखा कि दीपाली फांसी के फंदे पर लटक रही है। फं दा काटकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak