khabar abhi tak

AIRF के ट्रैक मेंटेनेंर्स अधिवेशन में शामिल होने जबलपुर से बड़ी संख्या में दिल्ली जा रहे कर्मचारी, ये है मांगें

जबलपुर. आल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) द्वारा 22 अप्रैल बुधवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ट्रैक मेंटेनेंर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया है. जिसमें डबलूसीआरईयू के नेतृत्व में सैकड़ों रेल कर्मचारी पहुंच रहे हैं. इस अधिवेशन में एआईआरएफ के महामंत्री का. शिवगोपाल मिश्रा, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, डबलूसीआरईयू के महामंत्री का. मुकेश गालव भी मौजूद रहेंगे। इस अधिवेशन में ट्रैक मेंटेनर्स की समस्याओं व उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाया जायेगा.

इस संबंध में यूनियन के मंडल सचिव रोमेश मिश्रा ने बताया कि एआईआरएफ ने ट्रैक मेंटेनर्स के लिए राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है, जिसमें जबलपुर रेल मंडल से भी बड़ी संख्या में ट्रैक मेंटेनर्स पहुंच रहे हैं. अधिवेशन में रेलमंत्री जी के सामने ट्रैक मेंटेनेर्स की कार्य के दौरान क्या-क्या व्यवहारिक समस्याएं सामने आती हैं, उसे प्रमुखता से उठाया जाएगा. साथ ही जो लंबित मांगेें है, उनके निराकरण की भी पुरजोर मांगी जायेगी.

ये है प्रमुख मांगें

- ग्रेड पे 4200/- तत्काल लागू किया जाए

- LDCE को सभी के लिए ओपन किया जाए

- पेट्रोलिंग को मानवीय बनाते हुए 12 किमी सीमा तय हो

- ट्रैकमेंटेनर्स को टेक्निकल स्टाफ का दर्जा दिया जाए

- माता-पिता को पास व मेडिकल सुविधा मिले

- JE/P-Way में सीनियरिटी के आधार पर पदोन्नति

- सभी स्टाफ को हार्डशिप भत्ता दिया जाए

- बेसिक का 30% हार्डशिप भत्ता लागू हो

- 8 घंटे की ड्यूटी (लंच सहित) सुनिश्चित हो

- साइकिल भत्ता 2016 से एरियर सहित दिया जाए

- नया ड्रेस कोड लागू किया जाए (काली पेंट, ग्रे शर्ट)

- JE/P-Way में 50% भर्ती ट्रैकमेंटेनर्स से हो.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak