जबलपुर। हनुमानताल थानान्तर्गत मंडी मदार टेकरी में आज सुबह 6 बजे के लगभग भारी वाहन ने श्यामाबाई चौधरी को उस वक्त टक्कर मार दी। जब वे अपने नाती कार्तिक को पीलिया की दवा दिलाने जा रही थी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अज्ञात वाहन के चालक की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार बाबाटोला हनुमानताल निवासी श्यामाबाई चौधरी का नाती पीलिया की बीमारी से पीडि़त रहा, जिसके चलते वे आज सुबह 6 बजे के लगभग नाती कार्तिक को लेकर पैदल मंडी मदार टेकरी दारुल उलूम के सामने भारी वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगते ही श्यामाबाई के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग पहुंच गए, लेकिन उस वक्त तक वाहन चालक भाग चुका था। हादसे की खबर मिलते परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज से वाहन की पहचान करने में जुटी है।
Tags
jabalpur