सतना। सतना स्थित शहर की रेलवे कॉलोनी में आज शाम करीब 6 बजे एक रेलकर्मी के घर में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
बताया गया है कि लोको पायलट विपिन सिंह के एफ-1 ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 189 में आज शाम 6 बजे के लगभग शार्ट सर्किट से अचानक आग भड़क उठी। घर में आग लगते देख दूसरे कमरे में सो रहे धुएं को देखकर जब वे बाहर वाले कमरे में आए, तब तक आग बुरी तरह फैल चुकी थी। घर में आग लगने की खबर मिलते ही आरपीएफ की टीम व दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन उस वक्त तक आग ने पूरा घर का सामान जलकर खाक हो गया था।
Tags
satna