जबलपुर। अब न गर्मी लगेगी, न ही लू, भीषण गर्मी से बचने के लिए ग्राम रिठौरी में रहने वाले दीपक केवट ने अनोखा उपाय तलाश लिया। जिससे काम भी न रुके और धूप से भी बचे नहे। युवक ने मोटर साइकल में हरे पत्तों की छत बना ली और अब फर्राटे से बाइक दौड़ा रहा है। दीपक का अनोखा उपाय अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जाता है कि दीपक केवट उम्र 25 वर्ष प्राइवेट जॉब करता है जिसके चलते उसने दिनभर इधर से उधर जाना पड़ता है। दीपक ने भीषण गर्मी, लू व तेज धूप से बचने के लिए जामुन व आम के पत्तों से बाइक के ऊपर एक अस्थायी छत तैयार की है। इसे बनाने में उसे करीब पांच घंटे लगे। दीपक का कहना है कि हेलमेट और चेहरे पर कपड़ा बांधने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। इसी बीच उसे घर पर बैठे-बैठे यह आइडिया आया, जिसके बाद उसने यह जुगाड़ तैयार किया। खास बात यह है कि बाहर निकलने से पहले वह पत्तों पर पानी छिड़क देता है, जिससे ठंडी हवा का एहसास होता है और धूप का असर कम लगता है। दीपक का कहना है कि उसके पास कार खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं, इसलिए उसने इस तरह का उपाय अपनाया। उसका यह अनोखा जुगाड़ अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दीपक का कहना है कि पत्तों की छत बनाने से पहले स्ट्रेचर बनाया गया है। बाइक के चारों तरफ लकड़ी को बांधा गया और फिर उसके ऊपर रस्सी का जाल बनाकर पत्तियां बिछी दी। बाइक के चलते समय पत्तीयां उड़े ना इसका भी ख्याल रखा गया है। दीपक का कहना है कि शुरू में गांव के लोग इसे देखकर हंस रहे थे, पर अब वहीं लोग बोल रहे है, कि हम भी इसी तरह से बाइक के ऊपर लगाएंगे। दीपक ने बताया बाइक के ऊपर लगा यह छत मंडप के आकार का है, गांव के लोगों ने इसे जब यह नाम दिया तो, हमने भी कह दिया कि यही नाम ठीक रहेगा। दीपक का कहना है कि चार से पांच दिन में ये पत्ते जब सूख जाते है, तो पत्तों को बदल दिया जाएगा।
बंदर है दीपक का दोस्त-
दीपक के साथ उसका एक दोस्त बंदर भी हमेशा साथ में रहता है। उन्होंने बताया कि गर्मी के शुरुआत में वह और उसका साथी बंदर भी बीमार हो गया था। दोनों को धूप ना लगे, इसके लिए भी यह इंतजाम किया है। अब दोनों साथ में घूमते है, ना ही धूप की टेंशन है, और ना ही गर्मी की।