khabar abhi tak

बरेला में लगुन समारोह में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत ग्राम परतला में गत 9 अप्रैल को आयोजित लगुन समारोह में जमीनी विवाद पर फायरिंग करके दहशत फैलाने के मामले में मुख्य आरोपी नितिन मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में नितिन के तीन अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार करने के बाद ग्रामीणों के बीच बनी दहशत को कम करने जुलूस निकाला।

विदित हो कि 9 अप्रैल को ग्राम महगवां निवासी 21 वर्षीय कपिल कुमार लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करता है। बीती रात वह अपने मामा के यहां आयोजित लगुन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान वह अपने परिजनों के साथ ग्राम परतला चौराहा में एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार आकर रुकी। कार से जमुनिया निवासी नितिन मिश्रा उतरा और गांव के ही युवक मनीष पटेल के साथ मारपीट करने लगा तथा उसे कार में बैठाने की कोशिश की। 

बीच-बचाव के दौरान मनीष पटेल वहां से भागने लगा, तभी आरोपी नितिन मिश्रा ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। यह गोली मनीष को न लगकर पास खड़े कमलेश उर्फ पंकज लोधी के सीने में जा लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ अपने वाहन में बैठकर मौके से फरार हो गए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak